diwali horizontal

सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन, डीएम व एसडीएम से हुई गहन वार्ता!

0 102

सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन, डीएम व एसडीएम से हुई गहन वार्ता!

(सिटीजन वॉयस:प्रयागराज संवाददाता: आमिर मिर्ज़ा)

प्रयागराज: गौहनिया बाई पास पर सत्याग्रह आन्दोलन में रविवार को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन डा० अरविंद सिंह पहुंचे। उन्होने किसानों की समस्याओं से जिलाधिकारी प्रयागराज को अवगत कराते हुये कहा कि गौहनियां में पिछले 20 दिन से किसान सत्याग्रह पर बैठे हैं। सम्बंधित अधिकारी धरना स्थल के सामने से ही गुजरते नजर आते हैं, लेकिन उन्हें किसानों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं। किसान ठंड में भूखे प्यासे अधिकारियों का इंतजार करते हैं और अधिकारी हैं कि तानाशाह बने बैठे हैं।

मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन डा० अरविन्द सिंह ने फोन कर जिलाधिकारी प्रयागराज से कहा कि जहां एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। हर एक आम गरीब इंसान को न्याय दिलाने का दावा करते हैं, वहीं जिला प्रशासन मुख्यमंत्री जी के दावे के ठीक विपरीत कार्य कर रहा है। उन्होने कहा कि गौहनिया में सत्याग्रह पर बैठे किसानों की मांगों का समर्थन उत्तर प्रदेश मानवाधिकार संगठन करेगा। जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की जांच कराने के लिये भी उन्होने उच्च स्तरीय जांच कराने का किसानों से वायदा किया
आयोग के चेयरमैन की धरना स्थल से एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम व एसीपी कौंधियारा से भी वार्ता हुई। इस दौरान उन्होने सभी मांगों पर अतिशीघ्र कार्रवाई करने की बात कही।
सत्याग्रह आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्वांचल प्रभारी राजीव चन्देल ने बताया कि जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा गया है। जल्द ही इस योजना में सरकारी धन की लूट की लिखित शिकायत उच्च अधिकारियों से की जायेगी।
साथ ही जब तक छह सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक गौहनिया में सत्याग्रह आंदोलन अनवरत चलता रहेगा।
सत्याग्रह स्थल पर मंडल अध्यक्ष मंजूराज आदिवासी, मंडल महासचिव धर्मेंद्र सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष मनोरमा , मंडल मीडिया प्रभारी जगदीश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पुष्पराज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जसरा राम बहादुर कुशवाहा, बलराम बंसल, लाल बहादुर सिंह, अमित सिंह, गणेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे। प्रयागराज से सिटीजन वॉयस संवाददाता आमिर मिर्ज़ा की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.