
नाबालिग पर चोरी का आरोप, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल।
LUCKNOW CRIME NEWS LIVE:लखनऊ के अकबरी गेट से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
एक नाबालिग बच्चे पर चोरी का आरोप लगा तो आरोप है कि उसे पुलिस के हवाले करने के बजाय मौके पर ही बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं, बच्चे के कपड़े उतारकर उसके साथ मारपीट की गई और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बच्चा श्रावस्ती का रहने वाला है और अकबरी गेट स्थित एक नॉन-वेज पॉइंट पर काम करता था। मामले में दुकान मालिक की भूमिका भी सामने आने का आरोप है।
चोरी की है तो कानून कार्रवाई करेगा, लेकिन किसी को कानून अपने हाथ में लेकर सजा देने का अधिकार नहीं है।
सबसे गंभीर बात यह भी है कि अगर बच्चा नाबालिग था, तो उससे काम क्यों कराया जा रहा था? बाल श्रम के पहलू की भी जांच जरूरी है।
हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस से मांग करते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और नाबालिग के साथ मारपीट, अपमान और वीडियो वायरल करने वालों पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाए