
कोलंबिया में आया 7.4 तीव्रता का खौफनाक भूकंप
EARTHQUAKE IN COLOMBIA:दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार सुबह 7.4 तीव्रता का एक बेहद शक्तिशाली और भयानक भूकंप आया, जिसका केंद्र राजधानी बोगोटा से 400 किलोमीटर दूर ‘सैन जोस डेल पाल्मार’ में था. सुबह करीब 7:34 बजे आए इस भूकंप के कारण इमारतों के हिलने पर लोग घबराकर सड़कों पर आ गए. इस भूकंप के बाद 132 लोगों के मारे जाने की खबर है
बोगोटा: सोमवार की सुबह दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया के लिए किसी डरावने सपने जैसी साबित हुई. लोग अभी अपने दिन की शुरुआत ही कर रहे थे कि अचानक जमीन इतनी तेज हिली कि पूरा देश कांप उठा. कोलंबिया में 7.4 की खतरनाक तीव्रता का भीषण भूकंप आया है.
झटके इतने तेज थे कि देखते ही देखते चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों, दफ्तरों और ऊंची इमारतों से भागकर सड़कों और खुले मैदानों में जमा हो गए. इस तबाही में अब तक 111 लोगों की मौत की खबर आ चुकी है और आशंका जताई जा रही है कि ये आंकड़ा और बढ़ सकता है.
कोलंबिया में आया भयानक भूकंप

