diwali horizontal

लखनऊ में 24 घंटे से लगातार बारिश, मौसम हुआ सुहाना

0 26

लखनऊ में 24 घंटे से लगातार बारिश, मौसम हुआ सुहाना

WEATHER ALERT:  लखनऊ में शुक्रवार को 24 घंटे से ज्यादा समय से लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे से शुरू हुई बारिश का सिलसिला रातभर चला। यह बरसात सुबह भी नहीं रुकी। आज भी लगातार बारिश हो रही है। हल्की हवाएं भी चल रही हैं, जिससे मौसम में ठंडक हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।

बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक 10.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 4.6 मिमी था। पूरे सीजन में अब तक 670.9 मिमी बारिश होनी चाहिए, लेकिन आंकड़ा इसे पार कर गया है। 1 जून से 25 सितंबर तक 676.7 मिमी बारिश हो चुकी है।

मुख्य बातें और अपडेट:

  • मौसम विभाग की चेतावनी: लखनऊ और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किमी/घंटे (और झोंकों में 60 किमी/घंटे तक) की गति से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।

  • तापमान में गिरावट: लगातार बादलों की आवाजाही और बारिश के दौर के कारण लखनऊ के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुस्त पड़ी ठंडक और नमी (Humidity) बढ़ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.