diwali horizontal

जिलाधिकारी विशाख जी. की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

0 24

लखनऊ : जिलाधिकारी विशाख जी. की अध्यक्षता में आज जनपद लखनऊ की पांचों तहसीलों में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम तहसील सरोजनीनगर में संपन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित और समयबद्ध निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

​समाधान दिवस के दौरान जनपद की सभी तहसीलों में कुल 312 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग से संबंधित सर्वाधिक 166, पुलिस के 44, विकास विभाग के 26, समाज कल्याण के 9, राजस्व एवं पुलिस संयुक्त के 3, नगर निगम का 1 तथा अन्य विभागों से 63 प्रकरण शामिल रहे।

​तहसीलवार निस्तारण की स्थिति इस प्रकार रही:
​बीकेटी: 98 में से 33 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण।
​मोहनलालगंज: 45 में से 12 प्रकरणों का निस्तारण।
​मलिहाबाद: 92 में से 05 प्रकरणों का निस्तारण।
​सदर: 27 में से 03 प्रकरणों का निस्तारण ​सरोजनीनगर: 50 में से 03 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया।

​शेष सभी लंबित मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर एक सप्ताह के भीतर तय सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी मामलों के निस्तारण की आख्या फोटो और वीडियो सहित उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, अधिकारी निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर संपर्क कर फीडबैक भी अवश्य लें।

​इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उप जिलाधिकारी बीकेटी आकाश सिंह, डीसी मनरेगा, पीडी ग्राम्य विकास, तहसीलदार बीकेटी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.