
यूपी के 47 हजार कर्मियों को होली पर नहीं मिलेगा वेतन
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को होली पर वेतन देने को लेकर सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। प्रदेश के कर्मचारियों को 28 फरवरी को वेतन पेंशन जारी किया जाएगा। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से प्रक्रिया जारी कर दी गई है। हालांकि, प्रदेश के करीब 47 हजार कर्मचारियों की होली इस बार रंगहीन रहने वाली है। होली पर इस बार इन कर्मियों की सैलरी नहीं आएगी। दरअसल, संपत्ति का विवरण जमा नहीं करने वाले कर्मियों को लेकर आदेश जारी किया गया है।

मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से राज्यकर्मियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा दिए जाने का निर्देश दिया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा देना है। इसे ह्यूमन रिसोर्स पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया था यूपी सरकार के अधिकारियों ने सभी प्रभावित कर्मचारियों से अपील की है कि वे तत्काल मानव संपदा पोर्टल लॉगिन कर अपनी संपत्ति का ब्योरा अपडेट करें। इससे उनका वेतन जल्द जारी हो सकेगा। प्रदेश के इन 47 हजार कर्मचारियों को छोड़कर होली में सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का वेतन-पेंशन 28 फरवरी को ही जारी किया जाएगा। इस संबंध में आदेश पहले ही जारी किया जाएगा