
माधौगढ़ (जालौन) विश्व हिन्दू परिषद का 58 वाँ स्थापना दिवस श्री राघवेन्द्र उपाध्याय जी की अध्यक्षता में सुन्दर काण्ड पाठ के आयोजन के साथ श्री शंकर जी की कुटिया रामपुरा में बड़े ही धूम धाम के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें विश्व हिन्दू परिषद के यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री गुरुप्रसाद जी ने कहा कि हमें संगठित रहने की आवश्यकता है हम कैसे अपने राष्ट्र को परम वैभव पर पहुँचाये इस पर चिंतन करने की आवश्यकता है वहीं इशारों में श्री राघवेन्द्र उपाध्याय जी कहा शक्ति हीन राष्ट्र की कोई भी आकांक्षा कभी भी पूरी नही होती है और शक्ति शाली राष्ट्र सदैव विश्व गुरु के सिंहासन पर स्थापित होता है इसलिए मित्रों हमें संगठित रहकर हिन्दू राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने की आवश्यकता है जिला मंत्री श्री तेजस जी ने कहा शीघ्र ही राष्ट्र का शीर्ष नेतृत्व हिन्दू राष्ट्र की तैयारिया पूरी कर अखण्ड भारत के लिये दृढ़ संकल्पित होगा लेकिन ये सम्भव तब है जब हम सभी हिन्दु संगठित होंगे मौके पर संतोष वुधौलिया , सचिन सोनी ,अनुराग गुप्ता, शत्रुघ्न राठौर, मोनू राजावत ,भगवती तिवारी, गौरव दीवोलिया,लोकेन्द्र सिंह,पवन उपाध्याय,मानवेन्द्र सिंह,मनीष शर्मा,राजकुमार पाल,संदीप द्विवेदी, रमाकान्त ,प्रिंश उपाध्याय, भोले तिवारी,अनुज राठौड़ ,अवधेश मिश्रा,अरविंद भदौरिया, दिनेश मिश्रा,अंकुर मिश्रा, सन्तोष प्रजापति,संजय द्विवेदी , नीलेश कुमार,मुन्ना कुमार,रविन्द्र राठौर ,अनुराग पाल सहित संघ विहिप भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे