diwali horizontal

घर की बिजली काटने पर महिला ने बिजलीकर्मियों को जड़े थप्पड़

0 102

लखनऊ Live: विकासनगर सेक्टर-14 की रहने वाली महिला ने स्थानीय पावर हाउस स्थित कंट्रोल रूम पर बुधवार दोपहर 2.10 बजे शिकायत की। कहा कि मकान सं-14/115 में बिजली नहीं आ रही है। जब बिजली कर्मचारियों ने उनसे जमा बिल की जानकारी और कनेक्शन संख्या बताने को कहा तो महिला ने गुस्से में फोन काट दिया।
आरोप है कि कुछ देर बाद महिला एक लड़के के साथ पावर हाउस पहुंची।

वहां घुसते ही उसने बिजली कर्मचारी अनूप कुमार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देने लगी। कंट्रोल रूम में रखे सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिए।लखनऊ में घर की बिजली कटने से नाराज महिला ने पावर हाउस में जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़ मारे। उसके साथ आए लड़के ने भी जमकर मारपीट की। अचानक हुए हमले से पावर हाउस में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए।

 

घटना 18 फरवरी की विकास नगर सेक्टर-14 स्थित पावर हाउस की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। विकासनगर सेक्टर-14 निवासी महिला ने कंट्रोल रूम में बिजली नहीं आने की शिकायत की।

कर्मचारियों उनसे कनेक्शन संख्या बताने को कहा तो वह भड़क गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.