diwali horizontal

बीजेपी के 8 प्रत्याशियों ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन सीएम योगी रहे मौजूद

0 77

लखनऊ : आज भारतीय जनता पार्टी के के सभी 8 प्रत्याशियों ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। राज्यसभा चुनाव के लिए BJP प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान विधानसभा मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ मौजूद रहे। डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

बता दें, 8 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जिनमें डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने नामांकन दाखिल किया। राधामोहन दास अग्रवाल ने भी किया नामांकन किया। सुरेन्द्र सिंह नागर,बाबूराम निषाद ने पर्चा दाखिल किया। दर्शना सिंह और संगीता यादव ने भी नामांकन किया। डॉ के लक्ष्मण और मिथलेश कुमार ने भी नामांकन किया।

नामांकन के दौरान यूपी विधानसभा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी मौजूद रहे।राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है। यूपी की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.