diwali horizontal

नियुक्ति की मांग को लेकर चयनित अभ्यर्थी का शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय लखनऊ पर धरना प्रदर्शन

0 104

लखनऊ : शिक्षक भर्ती में हुई आरक्षण की विसंगति में संशोधन के बाद नियुक्ति न मिलने से नाराज चयनित 6800 आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है कल परिवर्तन चौक तो आज बेसिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय पर चयनित अभ्यर्थी धरना देने पहुंच गए हैं सैकड़ों की संख्या में पहुंचे चयनित अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है निशातगंज स्थित शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय पर धीरे धीरे अभ्यर्थियों का हुजूम बढ़ता जा रहा है।

आपको बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों ने कुछ दिन पूर्व ही बड़े आंदोलन की चेतावनी दे दी थी। चयनित अभ्यर्थी 30 मई को विधानसभा का घेराव करने के लिए परिवर्तन चौक पर इकट्ठा हुए थे जिन्हें बाद में पुलिस द्वारा इको गार्डन भेज दिया गया था।

लेकिन आज एक बार फिर अभ्यर्थियों का यह हुजूम निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय पर धरना देने पहुंचा हैअभ्यर्थियों का कहना है की अधिकारियों की लापरवाही से उन्हें नियुक्ति नहीं मिल सकी है। अभ्यर्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नियुक्ति देने की मांग के नारे लगा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.