diwali horizontal

लखपेड़ा चौराहे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत !

0 107

लखपेड़ा चौराहे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत !

उन्नाव: जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और शांति-सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को उन्नाव पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी हसनगंज अरविंद कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना हसनगंज पुलिस टीम ने लखपेड़ा चौराहा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की।अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की तलाशी ली गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान की पुष्टि की गई। यातायात नियमों के पालन को लेकर वाहन चालकों को सख्ती से हिदायत दी गई। बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट और आवश्यक कागजातों के वाहन चलाने वालों को मौके पर चेतावनी दी गई।क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना, संदिग्ध तत्वों की पहचान करना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र की सुरक्षा और अधिक प्रभावी हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.