diwali horizontal

मौलाना कल्बे जव्वाद पर हमला कर्बला की जमीन पर हुए अतिक्रमण को देखने गए थे

0 232

यूपी : लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद पर हमला हुआ। वह ठाकुरगंज स्थित कर्बला अब्बास बाग में हुए अतिक्रमण को देखने गए थे। आरोप है कि अतिक्रमणकारियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ वहीं पर धरने पर बैठ गए।

घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे हुई मौलाना कार में बैठे थे। इस वजह से उन्हें चोट नहीं आई कार क्षतिग्रस्त हो गई है मौलाना के साथ मौजूद सारिम ने बताया कि कर्बला की जमीन पर अवैध निर्माण हुआ है इसी सिलसिले में मौलाना मौके पर गए थे

वहां जाने से पहले पुलिस प्रशासन से सुरक्षा भी मांगी थी, मगर पुलिस की ओर से लापरवाही बरती गई। इसके बाद मौलाना की गाड़ी पर अवैध कब्जेदारों ने ईंट-पत्थर से हमला शुरू कर दिया। गाड़ी को नुकसान हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.