
83 बच्चो को जन्म देगी अल्बानिया की AI मिनिस्टर प्रग्नेंट हैं!
अल्बानिया की AI मिनिस्टर डिएला प्रग्नेंट हैं. ‘डिएला’ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित दुनिया की पहली मंत्री हैं. इस बार वे ‘गर्भवती’ हैं और वे 83 ‘बच्चों’ को जन्म देने वाली हैं. यानी कि उन्होंने एक रोबोट के गर्भवती होने की घोषणा की है
AI क्या कर सकता है और क्या नहीं. ये अभी तय नहीं. मतलब दुनिया जहान के कई एक्सपर्ट इससे दुनिया बदलने की बात कहते हैं तो कई इसका प्रभाव कुछ ज्यादा नहीं मानते. मगर अभी जो हम आपको बताने वाले हैं उसकी कल्पना तो एक्सपर्ट ने भी नहीं की होगी. AI बच्चे पैदा करने वाला है. एक दो नहीं बल्कि पूरे 83. आपने ठीक पढ़ा. ये कोई मजाक भी नहीं है. दुनिया की पहली AI जनरेटिड मिनिस्टर डिएला (Diella) ‘प्रेगनेंट’ हैं और 83 बच्चों को जन्म देने वाली हैं