diwali horizontal

जगमग रोशनी के बीच छठव्रती महिलाओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 

0 112

जगमग रोशनी के बीच छठव्रती महिलाओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 

कप्तानगंज कुशीनगर:  नगर पंचायत क्षेत्र के कस्बे सहित विभिन्न वार्डों में स्थित पोखरों और छोटी गंडक नदी के घाटों पर छठ महापर्व को लेकर साफ-सफाई एवं सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। घाटों पर बनी बेदियों की रंगाई-पुताई की गई है, साथ ही किनारों पर टेंट लगाकर चारों ओर आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सभी मार्गों पर रोशनी की व्यवस्था की गई है, जिससे घाट जगमगा उठे हैं मथौली के कस्बे के मुख्य पोखरे को आकर्षक रूप से सजाया गया है। वहीं वार्ड नंबर 5, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित पोखरे की सजावट का कार्य सभासद रामकृपाल यादव उर्फ धमारी यादव के देखरेख में किया गया।

 

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह,  ई ओ  सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, विजय सिंह, त्रिलोकी जायसवाल, प्रिंस गॉड, श्रीराम कुशवाहा, प्रिंस जायसवाल, प्रिंस मद्धेशिया, मानवेंद्र सिंह, रामकृपाल उर्फ धमारी यादव, राजकुमार सिंह, ध्रुव चंद भाटिया, प्रमोद पांडे, हेमंत सिंह, बृजेश यादव, दिनेश राव, उमेश केवट, अतुल श्रीवास्तव, राम आशीष यादव, छोटेलाल गुप्ता, जगदेव गुप्ता, शैलेंद्र प्रताप  सिंह संजय गुप्ता हेमंत यादव अमित सिंह विनय मल अजय मल्ल रमेश यादव नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव विनय मद्धेशिया अंकित यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.