diwali horizontal

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भोजपुरी फिल्म जगत के दो बड़े सितारे की एंट्री!

0 57

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भोजपुरी फिल्म जगत के दो बड़े सितारे की एंट्री!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025:पवन सिंह और खेसारी लाल यादव—अब आमने-सामने हैं। पवन सिंह, जो कभी अपने गानों और एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते थे, अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सक्रिय राजनीति में उतर आए हैं और उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में देखा जा रहा है। दूसरी ओर, खेसारी लाल यादव राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से मैदान में हैं

और छपरा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों कलाकार अपनी लोकप्रियता को राजनीतिक समर्थन में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार का चुनावी माहौल इसलिए भी खास बन गया है क्योंकि पर्दे पर साथ दिखने वाले ये दोनों सुपरस्टार अब अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बनकर वोटरों के बीच सीधी टक्कर में हैं। भोजपुरी सिनेमा की यह ‘राजनीतिक जंग’ बिहार के चुनावी रण में एक नया रंग भर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.