
जिलाधिकारी व एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी,संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिए कार्यवाही के निर्देश!
अयोध्या LIVE 03/11/25
जिलाधिकारी व एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी,संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिए कार्यवाही के निर्देश!
(सिटीजन वॉयस: अयोध्या संवाददाता : जे पी गुप्ता )

योगी सरकार की सौगात: अयोध्या को मिला अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम,9 नवंबर से शुरू होगी अयोध्या प्रीमियर लीग एपीएल , 26 नवंबर तक चलेगा पहला सीजन!

उ०प्र० माटीकला बोर्ड के अंतर्गत मंडल स्तरीय माटीकला पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन!

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर अयोध्या गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा चयनित उद्यमियों को सम्मानित किया गया।प्रथम पुरस्कार सर्वेश विक्रम सिंह (अमेठी) को ₹15,000, द्वितीय पुरस्कार ओम प्रकाश प्रजापति (सुलतानपुर) को ₹12,000 तथा तृतीय पुरस्कार शिव भवन (अयोध्या) को ₹10,000 की धनराशि, शील्ड एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि ने माटीकला प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डा० राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रो० विनोद कुमार श्रीवास्तव, डा० सरिता द्विवेदी, श्रीमती रीमा सिंह सहित विभिन्न जनपदों के ग्रामोद्योग अधिकारी उपस्थित रहे।
टिकरा बैहरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन!

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती आयोजित हुआ कार्यक्रम!

भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद ने भारतीय ज्ञान प्रणाली पर राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति!
अनुदान की कुल राशि दो किश्तों में जारी की जाएगी। प्रथम किश्त ₹ एक लाख पांच हजार स्वीकृत अनुदान-बिल पर हस्ताक्षर प्राप्त होने के बाद जारी की जाएगी। द्वितीय किश्त संगोष्ठी की रिपोर्ट, प्रस्तुत शोध-पत्रों एवं लेखा परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर जारी की जाएगी। परिषद ने यह भी निर्देश दिया है कि संगोष्ठी की संक्षिप्त रिपोर्ट तथा उच्च गुणवत्ता के फोटोग्राफ परिषद की वेबसाइट पर प्रकाशन के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने ने बताया कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी भारतीय परंपरागत ज्ञान प्रणालियों की मूल भावना, दार्शनिक गहराई और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर विमर्श का एक सशक्त मंच प्रदान करेगी। संगोष्ठी में देशभर के विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों और शिक्षण संगठनों से विशेषज्ञ, अध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य भारतीय ज्ञान, दर्शन, शिक्षा, चिकित्सा, कला, वास्तु, पर्यावरण और सामाजिक मूल्यों से जुड़ी परंपराओं को समकालीन परिप्रेक्ष्य में पुनर्स्थापित करना है।

डॉ. चौधरी ने बताया कि यह आयोजन न केवल अकादमिक दृष्टि से उपयोगी होगा बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय चिंतन की जड़ों से जोड़ने की दिशा में सार्थक प्रयास होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस स्वीकृति को एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है और इसे भारतीय ज्ञान की वैश्विक पहचान को सशक्त करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम माना है। इसके लिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
ग्राम कपासी में विधवा से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार, एसपी ग्रामीण के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई!

मामले की त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट पीड़ित परिवार ने अयोध्या पुलिस के प्रति आभार जताया है।इस संबंध में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त हर शिकायत पर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। कानून से ऊपर कोई नहीं है, और अयोध्या पुलिस हर पीड़ित के साथ खड़ी है। ग्रामीण क्षेत्र में त्वरित न्याय की इस कार्रवाई से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
ब्रह्मऋषि मोदन सेन महाराज जयंती समारोह धूमधाम से सम्पन्न!

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोदनवाल समाज के अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने की। इस अवसर पर अनूप गुप्ता, अचल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, जयप्रकाश मोदनवाल, राकेश गुप्ता, लालजी गुप्ता, ओंकार मोदनवाल, श्याम बाबू गुप्ता एवं भोलाराम मोदनवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।