diwali horizontal

लखनऊ में इदरीस बिरयानी समेत 15 दुकानों पर जुर्माना।

0 112

लखनऊ में इदरीस बिरयानी समेत 15 दुकानों पर जुर्माना।

लखनऊ: लखनऊ में नगर निगम की टीम ने सख्ती दिखाई है। शहर के राजा बाजार, विक्टोरिया स्ट्रीट और पाटा नाले क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान 15 दुकानों में से 3 दुकानों को नोटिस देकर कुल 16,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इनमें सबसे अधिक चर्चा में आई इदरीस बिरयानी की दुकान, जिस पर गंदगी फैली होने और प्लास्टिक में सामान बेचने के कारण 15,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

निरीक्षण टीम ने दुकान के आसपास फैली गंदगी और नियमों का उल्लंघन देखकर चेतावनी भी दी कि इस तरह का उल्लंघन दोबारा न किया जाए।

नगर निगम ने बताया कि शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल, गंदगी फैलाने और तंबाकू अधिनियम के उल्लंघन पर कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे उल्लंघनों को गंभीरता से लिया जा रहा है और नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे

इस कार्रवाई का उद्देश्य न केवल स्वच्छता सुनिश्चित करना है बल्कि शहरवासियों में जागरूकता भी बढ़ाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.