diwali horizontal

नूरूल इस्लाम निस्वां स्कूल बारूदखाना की बड़ी लापरवाही  3 साल के मासूम बच्चे ने गलती से पिया फिनायल।

0 234

लखनऊ:थाना वजीरगंज क्षेत्र अंतर्गत गोलागंज बारूदखाना में बने नूरूल इस्लाम निस्वां स्कूल की बड़ी लापरवाही आई सामने कक्षा एक में पढ़ने वाले मात्र 3 साल के मासूम बच्चे ने गलती से पिया फिनायल

 

स्कूल परिसर में पानी की बोतलों के साथ फिनायल की बोतल रखी हुई थी। मासूम बच्चे ने उसे पानी समझकर पी लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

बच्चे के परिवार वालों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि स्कूल के प्रिंसिपल से शिकायत करने के बावजूद कर्मचारियों की गलती स्वीकार नहीं की गई और मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

 

बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की स्थिति को देखते हुए 48 घंटे तक खाना-पीना बंद रखने की सलाह दी है।

इस घटना के बाद परिवार काफी परेशान है और स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.