diwali horizontal

हजरत अली की याद में मजलिसें शुरू,सजे ताबूत कराई जियारत

0 37

अजादारों ने पहने काले लिबास,तीन दिन रहेगा गम

लखनऊ : अमीर उल मोमेनीन हजरत अली (अ.स.) की शहादत की याद में रविवार को शहर के इमामबाड़ों,कर्बलाओं व मस्जिदों में मजलिस ओ मातम का आगाज हो गया जो बुधवार तक जारी रहेगा। इस गम में अजादारों ने काले लिबास पहन लिये है। कर्बलाओं,दरगाह, इमामबाड़ों और घरों में काले झंडे लगा दिए गए हैं। इमाम की शहादत का गम तीन दिन तक चलेगा। आज मजलिसों में उलमा से इमाम की शहादत का वाक्या बयान किया तो अजादारों की आंखें अश्कबार हो गईं। कर्बला अजमतुद्दौला बहादर मेहदीगंज में मजलिस को मौलाना कल्बे जव्वाद ने खिताब किया।

उन्होंने कहा कि हजरत अली (अ.स.) ने फरमाया है कि हमें अपने दुश्मन के साथ भी अच्छा सुलूक करना चाहिए। मजलिस के बाद शबीहे ताबूत की जियारत करायी गयी। कल की मजलिस को मौलाना अब्बास इरशाद नकवी रात 8 बजे करेंगे। रौजाए काजमैन स्थित मस्जिदे कूफा में मौलाना बिलाल काजमी और मौलाना मीसम जैदी ने मजलिस को खिताब किया। मजलिस के बाद मातमी दस्ता मौला अली को पुरसा पेश करेंगे।

शबीह नजफ रूस्तमनगर व इमामबाडा उम्मुल बनीन मंसूर नगर और दरगाह हजरत अब्बास में मौलाना मिर्जा जाफर अब्बास ने मजलिस को खिताब किया। मजलिस के बाद ताबूत की जियारत कराई गई। इमामबाड़ा नाजिम साहब में मौलाना मूसी रजा ने मजलिस को खिताब किया। इमामबाड़ा पंजतनी कश्मीरी मोहल्ला में मौलाना अब्बास इरशाद ने मजलिस को खिताब किया अब्बासिया मस्जिद हसन पुरिया में मगरिब की नमाज के बाद मौलाना जमन अब्बास ने मजलिस को खिताब किया। कर्बला मुंशी फजले हुसैनी हैदरगंज में मौलाना मिर्जा राशिद अस्करी ने मजलिस को खिताब किया।

अंजुमन रौनके दीने इस्लाम की ओर से मुफ्ती साहब की मस्जिद बजाजा व अंजुमन ऐनुल अजा की ओर से कर्बला मुंशी फजले हुसैन हैदरगंज में मौलाना यासूब अब्बास ने मजलिस को खिताब किया। इमामबाड़ा आगा बाकिर चौक में मौलाना अली मुतक्की जैदी मजलिस को खिताब किया। मजलिस के बाद ताबूत की जियारत करायी गयी। कार्यक्रम का आयोजन अंजुमन सज्जादिया ने किया था। हादी लैन सरफराजगंज में मजलिस को मौलाना मुंतजिर अब्बास ने खिताब किया।

फज्र की नमाज के बाद निकलेगा गिलीम का ताबूत इमाम हजरत अली (अ.स.) को जरबत लगने की याद में सोमवार को तड़के फज्र की नमाज के बाद काजमैन स्थित मस्जिदे कूफा से गिलीम (कम्बल) में ताबूत निकाला जायेगा। यह ताबूत पाटानाला स्थित इमामबाड़ा हकीम सैय्यद मोहम्मद तकी लाया जायेगा अली प्लाजा में मौला ए कायनात का मातम कल हजरत अली की शहादत के सिलसिले में नक्खास स्थित अली प्लाजा में मौला ए कायनात का मातम शीर्षक से एक मजलिस का आयोजन किया जाएगा। मजलिस के आयोजक परवेज ने बताया कि मजलिस को मौलाना फैज अब्बास मशहदी रात 9 बजे खिताब करेंगे।

रौजाए नजफ से 21 रमजान को उठने वाला ताबूत सजेगा आज शनिवार को सुबह 3 बजे मजलिस के बाद निकलेगा ताबूत का जुलूस

अमीरउल मोमेनीन हजरत अली (अ.स.) की शहादत के सिलसिले में शबीह नजफ रूस्तम नगर में मजलिसें शुरू हो गयीं। मजलिस मौलाना मिर्ज़ा जाफर अब्बास ने ख़िताब किया। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे मौलाना शौजब काजिम जरवली, इसी दिन रात 9 बजे मौलाना हसन मुत्तक़ी जैदी मजलिस पढ़ेंगे। इसके बादअंजुमनें नौहाख़्वानी व सीनाज़नी करेंगी। शुक्रवार सुबह 9 बजे सुबहे वसीयत शीर्षक से मजलिस को अली मुत्तक़ी जैदी खिताब करेंगे इसके बाद अंजुमने कमरे बनी हाशिम नौहाख़्वानी करेगी।

इसी दिन रात 8 बजे दस्त-ए-ख़तीबुल ईमान की ओर से मजलिस को मौलाना यासूब अब्बास, इसके बाद रात 10 बजे मौलाना कल्बे जवाद, इसके बाद इदारए तबलीग़े इशअत की ओर से मौलाना मिर्ज़ा जाफर अब्बास खिताब करेंगे। शनिवार को सुबह 3 बजे अलविदाई मजलिस में मौलाना यासूब अब्बास हजरत अली (अ.स) की शहादत बयान करेंगे। 20 मार्च को सुबह की नमाज के बाद कमेटी के सदस्यों द्वारा ताबूत सजाया जायेगा। इसी दिन रात को मजलिस के बाद नजफ में रातभर शहर की तमाम अंजुमनें नौहाख्वानी व सीनाजनी करेंगी व पुरूष ताबूत की जियारत करेंगे। 21 मार्च को महिलाएं ताबूत की जियारत करेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.