diwali horizontal

शिल्पा शिंदे ने ‘सेल्फी लो. शाइन करो. स्टार बन जाओ!‘ पहल में शामिल होकर राजधानी की आम महिलाओं को बनाया खास

0 128

लखनऊ : बेहद लोकप्रिय शो ‘भाबीजी घर पर हैं! 2.0‘ में अंगूरी भाबी के किरदार के लिए मशहूर शिल्पा शिंदे ने एण्डटीवी की खास पहल ‘सेल्फी लो. शाइन करो. स्टार बन जाओ!‘ में शामिल होकर राजधानी की आम महिलाओं को खास बनाया। महिला दिवस के अवसर पर एण्डटीवी ने एक खास ‘सेल्फी लो. शाइन करो. स्टार बन जाओ!

के जरिए साधारण सेल्फी को आत्मविश्वास, पहचान और अभिव्यक्ति के जश्न में बदल दिया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच देना था, जहां वे अपनी पहचान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को खुलकर व्यक्त कर सकें।
इस अभियान के तहत एक खास एण्डटीवी मिरर इंस्टॉलेशन तैयार किया गया, जिस पर ‘वूमेन एंड क्रियेटर’, ‘वूमेन एंड एचिवर’, वूमेन एंड ड्रिमर’ और ‘वूमेन एंड विलिवर’ जैसे प्रेरक संदेश लिखे थे।

यहां ली गई हर सेल्फी महिलाओं के आत्मविश्वास और गर्व की झलक बन गई। प्रतिभागियों ने अपनी तस्वीरें एण्डटीवी को टैग करते हुए इस अभियान का हिस्सा बनकर खुद को पहचानने और अपनी आवाज़ को सामने लाने का संदेश दिया।
इस मौके पर शिल्पा शिंदे, जिन्हें दर्शक ‘भाबीजी घर पर हैं! 2.0‘ में अंगूरी भाबी के किरदार के लिए बेहद पसंद करते हैं, आज रविवार को लखनऊ के लुलु मॉल में इस अभियान से जुड़ीं। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से बातचीत की और उनके साथ खास पल साझा किए। कई महिलाओं को उनके साथ सेल्फी लेने और इस खास अनुभव को यादगार बनाने का मौका भी मिला।


इस पहल के बारे में शिल्पा शिंदे ने कहा, “यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि एक साधारण सेल्फी भी महिलाओं के लिए अपनी पहचान और आत्मविश्वास व्यक्त करने का माध्यम बन सकती है। एण्डटीवी की यह पहल महिलाओं को खुद पर गर्व करने और अपनी अलग पहचान को खुलकर सामने लाने के लिए प्रेरित करती है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसे अभियान का हिस्सा बनी हूं, जो महिलाओं को अपने तरीके से चमकने का अवसर देता है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.