diwali horizontal

30 और 31 मार्च को लखनऊ में होगा यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव 2026

0 41

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियां

लखनऊ :  द फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च को संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर लखनऊ में ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव 2026’ का आयोजन किया जाएगा इस बात की जानकारी फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने देते हुए बताया कि यह दो दिवसीय यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव 2026 सिनेमा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक संवाद को समर्पित होगा, जिसमें देश-विदेश के फिल्मकार, निर्देशक, कलाकार, निर्माता और सांस्कृतिक जगत से जुड़े कई प्रमुख लोग भाग लेंगे।


उन्होंने बताया कि कॉन्क्लेव में फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री फिल्म जैसी श्रेणियों पर विशेष फोकस रहेगा। कार्यक्रम के दौरान फिल्म स्क्रीनिंग, पैनल चर्चा, नेटवर्किंग सत्र और फिल्म उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों के साथ संवाद जैसे कई महत्वपूर्ण आयोजन किए जाएंगे।

इस वर्ष कॉन्क्लेव में फिल्म और टीवी जगत की कई चर्चित हस्तियां भी शिरकत करेंगी। इनमें अभिनेता राजेश जैस, अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव, अभिनेता प्रमोद पाठक, अभिनेत्री मीनाक्षी दीक्षित, अभिनेता ज़ाकिर हुसैन सहित अन्य हस्तियां शामिल होंगीकॉन्क्लेव के बारे में जानकारी देते हुए रमेश मिश्रा अध्यक्ष फिल्म सोसाइटी ऑफ़ इंडिया आगे बताया कि यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का मुख्य उद्देश्य सिनेमा के माध्यम से रचनात्मकता और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देना है। यह मंच देश और दुनिया के फिल्मकारों, कलाकारों और रचनात्मक व्यक्तित्वों को एक साथ लाकर सार्थक चर्चा और सहयोग के नए अवसर पैदा करेगा।

फिल्म निर्देशक एवं फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया के संस्थापक-अध्यक्ष दुर्गेश पाठक ने बताया कि यह कॉन्क्लेव उभरते हुए फिल्मकारों और युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि यह मंच उत्तर प्रदेश में फिल्म और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा देगा और राज्य को फिल्म, कला और रचनात्मक उद्योगों के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.