
कार्तिका मौर्या मिस टीन उत्तर प्रदेश और गुर शरण कौर मिसेज उत्तर प्रदेश-2026 बनी
लखनऊ क्वीनीफाइड इंक प्रा.लि. के तत्वावधान में कल देर रात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्श ऑडिटोरियम में संपन्न हुए समारोह में तनिष्का शर्मा मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश-2026, कार्तिका मौर्या मिस टीन उत्तर प्रदेश और गुर शरण कौर मिसेज उत्तर प्रदेश-2026 चुनी गईं सुमधुर संगीत और इंद्रधनुषी लाइटों के बीच जब 38 प्रतिभागियों ने रैम्प पर कदम रखे, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण और प्रतिभा का एक शानदार मंच था

कार्यक्रम में पारंपरिक चिकनकारी से लेकर मॉडर्न गाउन्स तक, रैंप पर लखनऊ की संस्कृति और आधुनिक फैशन का अनोखा फ्यूजन दिखा। परिचय राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी गरिमा और अनूठी शैली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। बौद्धिक परीक्षण प्रश्न-उत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक सोच और तार्किक क्षमता से साबित किया कि वे ‘ब्यूटी विद ब्रेन्स’ का सटीक उदाहरण हैं। इसके अलावा शानदार कैटवॉक, आत्मविश्वास से भरे हर कदम ने ग्लैमर के नए मानक स्थापित किए।

इस अवसर पर मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश-2026 की विजेता बनी लखनऊ की तनिष्का शर्मा, जबकि दिव्या गुप्ता फर्स्ट रनरअप और यशिता जीत सेकंड रनरअप रहीं। इसी प्रकार कार्तिका मौर्या मिस टीन उत्तर प्रदेश-2026 की विजेता बनी जबकि गौरी सिंह राजपूत फर्स्ट रनरअप रहीं। इसी क्रम में गुर शरण कौर मिसेज उत्तर प्रदेश-2026 की विजेता बनी, जबकि संजना श्रीवास्तव क्रमश: फर्स्ट रनरअप और पद्मा सिन्हा सेकंड रनरअप रहीं।

विजयी सभी प्रतिभागियों को क्वीनीफाइड इंक प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापिका और प्रतियोगिता की राज्य निदेशक प्रीति यादव ने जीत का ताज पहनाया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चंद्र, विशिष्ट अतिथि महक ढींगरा मिस चार्म इंडिया 2025, अपर्णा अहीर राव मिसेज यूनिवर्स साउथ ईस्ट एशिया 2025, डॉ. अनीता रंजन, मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स इंडिया-2025, मिस्टर अमजद खान और अपेक्षा नागर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सिमरन आहूजा ने किया।