diwali horizontal

गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण धमाका: उन्नाव में तीन घरों में लगी आग, लाखों का नुकसान

0 47

गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण धमाका: उन्नाव में तीन घरों में लगी आग, लाखों का नुकसान!

उन्नाव: उन्नाव जनपद के फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गोरीमऊ ग्राम पंचायत के मजरा बहादुर खेड़ा में बुधवार रात गैस सिलेण्डर में लीकेज के चलते भीषण आग लग गई। रेगुलेटर लगाने के बाद लाइटर जलाते ही

सिलेण्डर ने आग पकड़ ली।जिससे कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया।घर में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। विस्फोट होने से बाबूलाल, मुन्नीलाल व मंशाराम के घरों में आग फैल गई। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में गृहस्थी का सामान, अनाज व नकदी सहित नुकसान हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.