diwali horizontal

बिल जमा होने के बावजूद बिजली काटी, विरोध करने पर युवती के साथ की मारपीट

0 267

लखनऊ : राजधानी के गुडम्बा थाना क्षेत्र में एक मकान का बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे बिजलीकर्मियों और ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद हुआ। बिजली काटने का विरोध करने पर एसडीओ व जेई ने युवती के साथ दुर्व्यवहार भी किया। जिसके बाद मामला बिगड़ गया। मामला गुडंबा थाना क्षेत्र के बरखुरदारपुर गांव का है। यहां रहने वाले सुखपाल यादव का बिजली बिल बकाया है। मंगलवार को सुखपाल यादव का कनेक्शन काटने पहुंचे एसडीओ और जेई का ग्रामीणों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि इससे नाराज एसडीओ ने सुखपाल यादव के मकान के आस-पास के घरों की भी बिजली कटवाने लगे। जबकि इन घरों का बिजली बिल जमा हो चुका है

आरोप है कि बिजली अफसरों की मनमानी का जब एक युवती ने विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता की गयी। आरोप है कि एसडीओ व जेई ने बिजली युवती को धक्का मारकर सीढि.यों से गिरा दिया, जिससे युवती को चोट भी आई है। आरोप है कि पुलिस के सामने ही बिजली कर्मियों ने लोगों के साथ मारपीट भी की। बिजली कर्मचारियों की इस दबंगई से लोगों में रोष छा गया और दर्जनों ग्रामीणों जमा हो गया। पीड़ित युवती ने ग्रामीणों व परिजनों के साथ मिलकर गुडम्बा थाने पर जाकर रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। लेकिन पुलिस एफआईआर नहीं दर्ज की

गुडम्बा पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

थाने पहुंचे पीड़ितों ने बताया कि पुलिस आरोपी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। उल्टे ग्रामीणों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसडीओ व जेई ने ग्रामीणों पर सरकारी में बाधा डालने और मारपीट करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करायी है। ग्रामीणों की रिपोर्ट न दर्ज करने के बाबत पूछे जाने पर पुलिस ने कहा कि जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.