diwali horizontal

ओम फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर का हुआ उद्घाटन

0 227

महाराजगंज रायबरेली :  क्षेत्र क़े हनुमान गढी रायबरेली रोड स्थित ओम फर्नीचर एंड इलेक्ट्रानिक स्टोर का भव्य उदघाटन बछरावां पूर्व विधायक रामलाल अकेला एवं लाल सिंह यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान ओम फर्नीचर एंड इलेक्ट्रानिक स्टोर के संयोजक टीपी यादव(पत्रकार) ने आए हुए सभी अतिथियों का मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। उदघाटन क़े पूर्व स्टोर में हवन पूजन का कार्यक्रम आहूत किया गया। जिसमे वरिष्ठ पत्रकार बच्चा दादा एवं अनुज अवस्थी ने प्रतिभाग किया। मालूम हो क़ी ओम फर्नीचर में घरेलू उपयोगी सारे ब्रांडेड कंपनियों क़े सामान एक ही छत के नीचे लोगों को मिलेगा जिसमें फ्रिज,कूलर ,वाशिंग मशीन,बेड सोफ़ा सहित फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान ग्राहकों को उचित रेट पर प्राप्त होगा। शुभारंभ के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू , ब्लाक प्रमुख बछरावां विक्रान्त अकेला, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, गणेश प्रताप सिंह,विजय वैश्य, कमलेश रस्तोगी, ईओ डा.राजेश कुमार, प्रधान धनंजय सिंह , प्रधान राजू, सन्तोष सिंह,अशोक यादव, एसएसआई प्रमोद कुमार, साई समिति अध्यक्ष सुनील मौर्य, महामंत्री विमल रस्तोगी, व्यापार मंडल पवन साहू, महाराजगंज प्रेस क्लब के पदाधिकारी प्रेम जायसवाल, अरविंद श्रीवास्तव, सुशील पांडे ,राजेश मिश्रा ,अमित त्रिपाठी,अमित सिंह ,आनंद सिंह, शिवम् अवस्थी, पवन साहू ,संतोष सिंह ,पप्पू यादव,मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.