
अमेठी : सरकारी धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार लाख कोशिश कर ले लेकिन ग्राम पंचायतों में इसकी शिकायत कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सूबे के जनपद अमेठी में देखने को मिला। जहां अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल यहां मुसाफिरखाना विकासखंड के सरैया तालुके दादरा गाँव में एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा था। जो कि प्रस्तावित जगह छोड़ दूसरी जगह हाईटेंशन लाइन के नीचे बनवाया जा रहा था
सरकार के मंशानुरूप हर गाँव में एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाना है। इसी क्रम में जिले के विकासखंड मुसाफिरखाना के सरैया तालुके दादरा गाँव में एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा था। जो कि जो कि प्रस्तावित जगह छोड़ दूसरी जगह हाईटेंशन लाइन के नीचे बनवाया जा रहा था। लापरवाही सामने आने और मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे जाने के बाद जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया। लाखों के सरकारी धन का नुकसान कर आनन-फानन में जिम्मेदार इसको तुड़वाने में जुट गए।
वहीं जब इस पूरे मामले में एडीओ पंचायत मुसाफिरखाना अरविंद प्रकाश श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शौचालय को तोड़े जाने के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। दो जगह शौचालय निर्माण के लिए जमीन को प्रस्तावित किया गया था। अगर इसके अलावा कहीं और बनाया गया है तो ये गलत है। वहीं अब बड़ा सवाल ये है कि शौचालय तोड़े जाने से होने वाले सरकारी धन के नुकसान की भरपाई कौन करेगा।