diwali horizontal

तीसरी बार सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चुने गए अजय यादव

0 237

अमेठी : यूपी के जनपद अमेठी में गुरुवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा अमेठी की बैठक में सर्व सम्मति से अजय यादव को तीसरी बार निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष मुसाफिरखाना चुना गया, तो वहीं सर्वसम्मति से शिवपूजन को कोषाध्यक्ष और किशोरीलाल को मंत्री चुना गया।निर्वाचित अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि वह सफाई कर्मचारियों के हित में संगठन की मजबूती को लेकर कार्य करेंगे। कर्मचारियों को किसी भी तरह की समस्या से नहीं परेशान होने दिया जाएगा

 

दरअसल गुरुवार को जिले के मुसाफिरखाना ब्लॉक परिसर में स्थित सभागार में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ मुसाफिरखाना के कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक की गई। बैठक के दौरान अजय यादव को तीसरी बार निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष मुसाफिरखाना चुना गया तो वहीं सर्वसम्मति से शिवपूजन को कोषाध्यक्ष और किशोरीलाल को मंत्री चुना गया और शत्रुघन कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं शिवराज को संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता एडीओ पंचायत मुसाफिरखाना अरविंद प्रकाश श्रीवास्तव एवं निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिलाध्यक्ष राम अंजोर प्रजापति, जिला मंत्री  गंगाराम पासवान, जिला कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद के द्वारा सम्पन्न हुआ

 

इस मौके पर निर्वाचित अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि वह सफाई कर्मचारियों के हित में संगठन की मजबूती को लेकर कार्य करेंगे। कर्मचारियों को किसी भी तरह की समस्या से नहीं परेशान होने दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.