
अयातुल्लाह खामेंनेई की अंतिम विदाई के लिए उमडा जनसैलाब।
TEHRAN LIVE:अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम विदाई के लिए उमड़ा जनसैलाब, तेहरान में लाखों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

ईरान की राजधानी तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न हिस्सों से आए लाखों शोकाकुल लोग अपने नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए सड़कों पर दिखाई दिए। पूरे शहर में ग़म का माहौल था और लोग हाथों में ईरानी झंडे तथा तस्वीरें लेकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
वालिद के जनाज़े में बेटों की आँखें हुई नम,फफक के रोया सारा ईरान।
राजकीय सम्मान के साथ आयोजित इस अंतिम विदाई समारोह में ईरान के शीर्ष राजनीतिक, सैन्य और धार्मिक नेताओं के अलावा दुनिया के अनेक देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने भी हिस्सा लिया। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे और पूरे कार्यक्रम की निगरानी विशेष सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई।
तेहरान में आयोजित अंतिम दर्शन के दौरान लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएँ आयोजित की गईं, जहां लोगों ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शोक में डूबे लोगों ने उनकी सेवाओं और नेतृत्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
अंतिम संस्कार कार्यक्रम कई दिनों तक विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाने की योजना है, जिसके बाद उन्हें उनके पैतृक शहर मशहद में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।

ईरानी प्रशासन का कहना है कि यह देश के इतिहास के सबसे बड़े राजकीय शोक समारोहों में से एक है।