diwali horizontal

महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ

0 167

अमेठी : महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के चलते प्रदेश सरकार सरकार द्वारा महिला शक्ति मिशन के नाम से चलाए गए अभियान के चलते शुक्रवार को मुसाफिरखाना कोतवाली परिसर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन समाज सेविका और बीजेपी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना मुरता देवी ने फीता काटकर किया

इस मौके पर एसडीएम मुसाफिरखाना राम शंकर ने कहा कि समाज में महिला की सुरक्षा के लिये कानून बने हैं। महिलाओं को कानून की जानकारी देने के लिये भी उन्हें जागरुक करना है। साथ ही वह जहां रहती है या काम करती है यदि कोई कठिनाई आ रही है तो उसे दूर करना होगा। कुरीतियों को समाज से कैसे बाहर किया जाये इस पर मिलजुल कर काम शुरु करना होगा। तो वहीं क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना मनोज यादव ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना।उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जन जागरुकता पैदा करना है। इसी के तहत महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। आयोजन को सम्बोधित करते हुए मुसाफिरखाना प्रभारी निरीक्षक अंगद सिंह ने कहा कि महिलाएं निर्भीक होकर अपने काम करें उन्हें किसी से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। यदि महिलाओं के साथ कोई छेड़छाड़ करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिस पर तत्काल पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी

इस मौके पर बीजेपी नेता अतुल सिंह, नकुल टण्डन, महेंद्र मिश्र, हरि शंकर दुबे, महेंद्र तिवारी, केके तिवारी, नगर अध्यक्ष मुसाफिरखाना बृजेश कुमार सहित मुसाफिरखाना कोतवाली के समस्त पुलिस स्टाफ व कस्बे के सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.