diwali horizontal

टुंडे कबाबी ने तहसीन मस्जिद के नीचे खोदीं सुरंग: मौलाना कल्बे जव्वाद।

0 85

टुंडे कबाबी ने तहसीन मस्जिद के नीचे खोदीं सुरंग: मौलाना कल्बे जव्वाद।

MOULANA KALBE JAWAD News: राजधानी लखनऊ में स्थित ऐतिहासिक तहसीन मस्जिद और प्रसिद्ध टुंडे कबाबी को लेकर नया विवाद सामने आया है। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने आरोप लगाया है कि मस्जिद की जमीन पर अवैध निर्माण किया गया है और मस्जिद के नीचे सुरंग जैसी खुदाई की गई है।

मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि तहसीन मस्जिद एक बेहद पुरानी और ऐतिहासिक मस्जिद है, जो पुरातत्व विभाग में संरक्षित स्मारक के रूप में दर्ज है। उनका आरोप है कि पहले मस्जिद परिसर में दुकानें बनाई गईं और अब नीचे की ओर खुदाई कर सुरंगनुमा निर्माण किया गया है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मौलाना का कहना है कि यदि संरक्षित धार्मिक स्थल के साथ छेड़छाड़ हुई है, तो यह गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और संबंधित विभागों से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील भी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.