
Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: 8000 mAh की शक्तिशाली बैटरी और 6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ पेश
लखनऊ : शाओमी इंडिया ने अपनी लोकप्रिय ‘नोट’ सीरीज का नया स्मार्टफोन Redmi Note 17 5G भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। 8.4 मिमी की स्लिम प्रोफाइल वाला यह स्मार्टफोन रेडमी की अब तक की सबसे बड़ी 8000 mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आता है, जो सामान्य उपयोग में 3 दिनों तक का बैकअप देती है।

Redmi Note 17 5G में 6.9 इंच (12.75 सेमी) का TrueColor AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसे TÜV Rheinland आई केयर प्रमाणन प्राप्त है।

स्मार्टफोन में उन्नत 4nm प्रोसेस आधारित Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। बेहतर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 16GB तक RAM (मेमोरी एक्सटेंशन सहित), 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 10,416 मिमी² का विशाल ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम मौजूद है। यह डिवाइस Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम करता है, जिसके साथ कंपनी 4 साल के एंड्रॉइड अपडेट और 6 साल के सुरक्षा अपडेट दे रही है

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 MP AI डुअल रियर कैमरा और 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो AI एडिटर और 2X इन-सेंसर ज़ूम जैसे फीचर्स से लैस है। बैटरी को चार्ज करने के लिए 45W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट (चार्जर इन-बॉक्स) और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, फोन को IP65 रेटिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा दी गई है।
कीमत और उपलब्धता
यह स्मार्टफोन डार्क नाइट, आर्कटिक ब्लू और स्टारलाइट पर्पल रंगों में पेश किया गया है 6GB + 128GB: ₹24,999 (प्रारंभिक कीमत) 8GB + 128GB: ₹27,999 (प्रारंभिक कीमत) (प्रारंभिक कीमतों में SBI, Axis और Kotak बैंक कार्ड्स पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है।)
इसकी बिक्री 13 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे से mi.com, Amazon और शाओमी रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। खरीदारों को Jio Cloud स्टोरेज, YouTube Premium Light और Google One के विशेष ऑफर भी मिलेंगे।