
मिर्जापुर: द मूवी’ का लखनऊ में प्रमोशन: ‘गुड्डू’ और ‘मुन्ना भैया’ को देखने उमड़ी भीड़, 4 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगा भौकाल
लखनऊ: वेब सीरीज की दुनिया में तहलका मचाने के बाद अब ‘मिर्जापुर’ की गद्दी की जंग बड़े पर्दे पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। 11 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के धमाकेदार ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर बने बज के बीच 12 अगस्त को स्टारकास्ट प्रमोशन के सिलसिले में नवाबों के शहर लखनऊ पहुंची।

लखनऊ में फैंस से मिले स्टार्स
फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेता अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार लखनऊ पहुंचे। उत्तर प्रदेश से कहानी का खास कनेक्शन होने के कारण स्टारकास्ट के लिए लखनऊ में प्रमोशन बेहद खास रहा। इस दौरान कलाकारों ने मीडिया से बातचीत की और अपने किरदारों के बड़े पर्दे पर आने के अनुभव साझा किए। अपने चहेते सितारों को अपने बीच पाकर फैंस की एक्साइटमेंट देखते ही बन रही थी।

फिल्म से जुड़ी प्रमुख जानकारी
दमदार स्टारकास्ट: फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर और सोनल एस. चौहान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पहला गाना हिट: ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म का पहला गाना ‘दो नंबरी’ भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।मेकर्स और प्रोडक्शन: फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने अमेज़न MGM स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। रिलीज डेट मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।