diwali horizontal

मिशन शक्ति अभियान के तहत वृद्धा आश्रम अमीनपुर नगरौर में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

0 184

बहराइच 24 अक्टूबर :  महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित किये जा रहे मिशन शक्ति अभियान अन्तर्गत शुक्रवार को अमीनपुर नगरौर में संचालित वृद्धा आश्रम में जिलाधिकारी शम्भु कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस नानपारा सूरज पटेल आईएएस व अन्य अधिकारियों द्वारा संवासित वृद्धजनों को साड़ी, कम्बल, फल व मिष्ठान तथा दो व्हील चेयर का वितरण किया गया

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि अधिकारों के प्रति वृद्धजनों को जागरूक किया जा सके और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी जाय। उन्होंने कहा कि बड़े बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कृति की परम्परा रही है। समाज में जो विकृतियां पैदा हुई हैं जिससे समाज के बुजुर्ग तिरस्कार का शिकार बन रहे है। इस गलत परम्परा को समाप्त करने की दिशा में हमें आगे आना होगा। बुजुर्गों का हमें सदैव सम्मान करना चाहिए। हमें अपनी पुरानी संस्कृति को पुनः बहाल करने की आवश्यकता है। वृद्धा आश्रम अच्छी तरह से संचालित हो रहा है इसके लिए संचालकों को उन्होंने शुभकामनाएं एंव बधाई दी। बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा भरण-पोषण केकानून बनाये गये हैं इसके लिए तहसीलों में तहसील प्राधिकरण का गठन किया गया है। समाज का कोई भी वृद्ध व्यक्ति भरण-पोषण कानून का सहारा लेकर अपना अधिकार प्राप्त कर सकता है। प्रशासन वृद्धजनों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं उनके लिए हर संभव सहायता के लिए प्रयास किये जा रहे है। जिलाधिकारी ने वृद्ध जनों से अपील की कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सावधानी बरतें। माक्स, साफ-सफाई एवं समाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने आश्रम संचालक को निर्देश दिया कि वृद्धजनों का समय-समय पर मेडिकल परीक्षण कराकर आवश्यकतानुसार दवा आदि भी मुहैया कराते रहें

सीडीओ कविता मीना ने कहा कि वृद्धजनों के अधिकारों एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से यहां पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वृद्धजनों के अधिकारों की रक्षा के लिए तहसील प्राधिकरण का गठन किया गया है। उन्होंने भी कहा कि हमारी संस्कृति रही है कि हमें बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस व नानपारा सूरज पटेल आईएएस ने भी वृद्धजनों के सम्मान की बात कही। जबकि समाज सेवी राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए वृद्धजनों के हुनर के अनुसार वृद्धा आश्रम में स्वरोजगार के कार्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया। समाज कल्याण अधिकारी आर.पी. सिंह ने आश्रम के स्थापना के उद्देश्य एवं व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.