
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद जमींदोज , मुस्लिम समाज में रोष।
LIVE FROM SAHARANPUR:सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को लेकर प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। देखते ही देखते मस्जिद के ढांचे का ध्वस्तीकरण कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।
मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न पैदा हो।

मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
प्रशासन की कार्रवाई के पीछे क्या वजह रही और मस्जिद को लेकर पहले से क्या विवाद था, इसे लेकर भी लोगों की नजरें अधिकारियों के आधिकारिक बयान पर टिकी हैं।