diwali horizontal

दिल्ली में बड़ा खौफनाक हादसा:साउथ कैंपस के पास भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत,

0 55

दिल्ली में बड़ा खौफनाक हादसा:साउथ कैंपस के पास भरभराकर गिरी 5 मंजिला। इमारत,

NEWDELHI LIVE दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्य निकेतन क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ एक इमारत के अचानक ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया है। इस इमारत में मुख्य रूप से DU के छात्र रहते थे, जिनके मलबे के नीचे दबे होने की अत्यंत चिंताजनक सूचना मिल रही है। हादसे के तुरंत बाद NSUI की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुट गई है, वहीं प्रशासन से अपील की गई है कि युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में फंसे छात्रों और अन्य लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए…

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

मलबे को हटाने के लिए राहत दल लगातार काम कर रहा है। हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं और घटना की वजह क्या रही, इसकी जानकारी प्रशासन की जांच के बाद स्पष्ट होगी।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.