diwali horizontal

आईफा 2027 में शाहिद कपूर लगाएंगे ग्लैमर का तड़का, यास आइलैंड पर होगी धमाकेदार प्रस्तुति

0 33

22-23 जनवरी 2027 को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में सजेगा आईफा का 27वां संस्करण

टिकट बिक्री शुरू, दर्शकों में बढ़ा उत्साह

एजेंसी : अबू धाबी एक बार फिर बॉलीवुड सितारों की चमक और संगीत की धुनों से रोशन होने जा रहा है। भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े वैश्विक समारोहों में शामिल आईफा वीकेंड एंड अवार्ड्स 2027 का 27वां संस्करण 22 और 23 जनवरी 2027 को यास आइलैंड स्थित प्रतिष्ठित एतिहाद एरिना में आयोजित होगा। इस भव्य समारोह में अभिनेता शाहिद कपूर अपनी शानदार और ऊर्जावान प्रस्तुति से मंच पर मनोरंजन का रंग जमाने के लिए तैयार हैं।

शाहिद कपूर अपनी बेहतरीन नृत्य शैली, दमदार मंचीय उपस्थिति और ऊर्जावान प्रस्तुतियों के लिए जाने जाते हैं। आईफा के मंच पर उनकी वापसी को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह है। उनकी प्रस्तुति में संगीत, नृत्य और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

आईफा मंच पर वापसी को लेकर शाहिद कपूर ने कहा कि आईफा पिछले कई वर्षों से उनकी यात्रा का खास हिस्सा रहा है। अभिनेता, मेजबान और कलाकार के रूप में इस मंच से उनकी कई यादगार स्मृतियां जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से दर्शकों का एक साथ आकर भारतीय सिनेमा का उत्सव मनाना आईफा की ऊर्जा को बेहद खास बनाता है।

उन्होंने कहा कि 27वें आईफा समारोह के लिए यास आइलैंड लौटने को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। अबू धाबी आईफा का शानदार मेजबान बन चुका है और वह फिर से मंच पर ऊर्जा, संगीत और मस्ती के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं आईफा 2027 के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। दर्शक एतिहाद एरिना और प्लेटिनमलिस्ट के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.