
लखनऊ वनडे सीरीज में रोमांचक मुकाबले के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज की टीमें टी20 की जंग के लिए तैयार हैं। पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला छह अक्तूबर को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं और सोमवार को इकाना में अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी।

वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में भारत को हराकर सीरीज का समापन जीत के साथ किया है। ऐसे में कैरेबियाई टीम के हौसले बुलंद हैं और वह टी20 सीरीज की शुरूआत भी जीत के साथ करना चाहेगी। वहीं भारतीय टीम घरेलू मैदान पर वनडे की हार का हिसाब टी20 में चुकता करने के इरादे से उतरेगी। इससे पहले रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने इकाना स्टेडियम में करीब दो घंटे अभ्यास किया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर जमकर पसीना बहाया इकाना में हुए अभ्यास सत्र के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर विशेष ध्यान दिया।

टीम के प्रमुख खिलाड़ी समर जोसेफ, शिमरन हेटमायर, कप्तान शाई होप, अकील हुसैन, रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने नेट्स पर कड़ी मेहनत की। खिलाड़ियों ने अलग-अलग परिस्थितियों के अनुरूप बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास करते हुए अपनी रणनीति को धार दी। अभ्यास के दौरान कोचिंग स्टाफ ने खिलाड़ियों की तकनीक और शॉट चयन पर भी नजर रखी। तेज गेंदबाजों ने पिच की परिस्थितियों को समझने के लिए गेंदबाजी की, जबकि बल्लेबाजों ने स्पिन और तेज गेंदबाजी के खिलाफ अपने शॉट्स का अभ्यास किया। क्षेत्ररक्षण के दौरान कैचिंग और थ्रो पर भी विशेष जोर दिया गया।

आज दोनों टीमें करेंगी अभ्यास
मुकाबले से एक दिन पहले पांच अक्तूबर को भारत और वेस्टइंडीज की टीमें इकाना में अभ्यास करेंगी। अभ्यास सत्र में स्थानीय खिलाड़ियों के नेट गेंदबाज के तौर पर शामिल होने की भी उम्मीद है क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा उत्साह:भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला इकाना में होने से क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा उत्साह है। वनडे में मिली जीत से कैरेबियाई टीम आत्मविश्वास में है, जबकि भारतीय टीम टी20 प्रारूप में मजबूत वापसी करना चाहेगी। ऐसे में छह अक्तूबर को इकाना में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।