diwali horizontal

यूनिटी कॉलेज में मुश्ताक नक़वी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता का प्रारंभिक दौर आयोजित

0 22

​लखनऊ : यूनिटी कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिक मुश्ताक नक़वी स्मृति अंतरविद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का प्रारंभिक दौर उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं टीएमटी की ट्रस्टी सुश्री कुलसुम तलहा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कॉलेज के सचिव श्री नजमुल हसन रिज़वी, प्रधानाचार्य श्री दीपक मर्विन मैथ्यूज़ एवं उपप्रधानाचार्य श्री सचिंद्र भारती भी मौजूद थे।


​सर्वधर्म प्रार्थना (क़ुरआन, श्रीमद्भगवद्गीता और बाइबिल के पाठ) से शुरू हुए इस आयोजन में लखनऊ के लगभग 13 प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय “यह सदन मानता है कि होम डिलीवरी और सुविधाजनक सेवाओं पर बढ़ती निर्भरता सामुदायिक जीवन तथा सामाजिक मेलजोल को कमजोर कर रही है” रखा गया था, जिस पर प्रतिभागियों ने तार्किक और प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।

दो सभागारों में आयोजित प्रतियोगिता में श्री वीर बहादुर, सुश्री अपर्णा, सुश्री वंदना सिंह एवं सुश्री प्रियंका शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निर्णायकों व प्रधानाचार्य श्री मैथ्यूज़ ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, वाक्पटुता और शोध क्षमता की सराहना की।

मुख्य अतिथि सुश्री कुलसुम तलहा ने स्वर्गीय डॉ. कल्बे सादिक़ व मुश्ताक नक़वी साहब को याद करते हुए शिक्षा (तालीम) और संस्कार (तरबियत) के संतुलन पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने डिलीवरी कर्मियों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान का संदेश दिया। अतिथियों एवं निर्णायकों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया प्रारंभिक दौर के समापन पर 24 अक्टूबर को होने वाले फाइनल चरण के लिए आठ चयनित टीमों की घोषणा की गई

ला मार्टिनियर कॉलेज
​सेंट क्लेयर कॉन्वेंट
​लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट
​राजकुमार अकादमी
​ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज
​लखनऊ पब्लिक स्कूल (एलपीएस)
​यूनिटी कॉलेज
​क्राइस्ट चर्च कॉलेज

अंत में, कॉलेज सचिव श्री नजमुल हसन रिज़वी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, निर्णायकों व छात्र कैबिनेट के सहयोग की सराहना की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.