
स्टोरी टीवी का माइक्रोड्रामा शो ‘प्रेमकथा’: भव्यता, रोमांस और बदले की एक अनोखी दास्तान
मनोरंजन डेस्क : स्टोरी टीवी का नया माइक्रोड्रामा शो ‘प्रेमकथा’ इन दिनों दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। गुजरात की रंगीन पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो प्यार, जुनून, बदले और चौंकाने वाले रहस्यों से भरपूर एक रोमांचक सफर पेश करता है। इसमें छोटे एपिसोड वाले फॉर्मेट के जरिए बड़े पर्दे जैसी भव्यता और फिल्मी अहसास को पर्दे पर उतारा गया है।
दिलचस्प कहानी और मुख्य किरदार
शो में अभिनेत्री न्यारा एम. बनर्जी ‘सेजल’ का किरदार निभा रही हैं, जो एक खतरनाक डॉन की निडर बेटी है। वहीं, करम राजपाल ‘जय’ की भूमिका में हैं, जो एक साधारण ट्रक ड्राइवर है और हर मुश्किल में सेजल की मदद के लिए आगे आता है। सेजल और जय का यह प्यार जल्द ही दो दुश्मन अपराधी परिवारों के बीच खूनी टकराव की वजह बन जाता है। जैसे-जैसे परतें खुलती हैं, जय की असली पहचान सामने आती है, जिससे दोनों की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।
संजय लीला भंसाली की फिल्मों से प्रेरणा
शो के शानदार विजुअल्स और भव्य अंदाज को लेकर न्यारा एम. बनर्जी ने एक इंटरव्यू में बताया कि इसकी शूटिंग के दौरान मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्मों से प्रेरणा ली गई है उन्होंने कहा, “हमने संजय लीला भंसाली की फिल्मों का आकर्षण और ‘लहू मुंह लग गया’ गाने जैसा खास अंदाज लाने की पूरी कोशिश की है। बड़े पर्दे पर दीपिका पादुकोण और वर्टिकल स्क्रीन पर न्याराहमने उसी खूबसूरती को उतारने का प्रयास किया है।
उन्होंने हंसते हुए यह भी कहा कि इस शो के शॉट्स देखकर उन्हें ऐसा महसूस हुआ मानो उन्होंने यह देख लिया हो कि वह भंसाली की किसी फिल्म में कैसी दिखेंगी प्यार और गहरे टकराव के रोमांच से भरपूर ‘प्रेमकथा’ अब सिर्फ स्टोरी टीवी ऐप पर स्ट्रीम हो रहा है।