
लखनऊ : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आज से अडानी समूह के नियंत्रण में होगा अडानी एयरपोर्ट लगाई गई होल्डिंग्स एयरपोर्ट का विकास प्रबंधन परिचालन और वित्तीय अधिकारों का निर्णय अडानी समूह करेगा अदानी समूह को 50 वर्षों के लिए एयरपोर्ट की कमान सौंपी गई है वही एयर ट्रेफिक कंट्रोल का जिम्मा एआई के पास ही रहेगा करार के मुताबिक शुरुआती तीन साल तक अडानी समूह के अधिकारी एयरपोर्ट प्रशासन के साथ काम करेंगे।सुरक्षा व्यवस्था की कमान पहले की ही तरह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल सीआईएसएफ के जवान संभालते रहेंगे।
लखनऊ एयरपोर्ट पर दिल्ली की तर्ज पर मुफ्त पिक और ड्रॉप सेवा भी उपलब्ध कराई जा सकती है।एयरपोर्ट पर दो और टैक्सी वे का निर्माण शुरू हो गया निजी हाथों के प्रबंधन को लेकर के कुछ नियम बनाए गए हैं। जैसे कि शुरुआत के 3 सालों में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और निजी समूह के बीच समन्वय बनाते हुए यह हस्तांतरण होगा।लखनऊ एयरपोर्ट 1986 में बनकर तैयार हुआ जो अमौसी एयरपोर्ट के नाम से बना। 2008 में एयरपोर्ट का नाम चौधरी चरण सिंह का नाम कर दिया गया।लखनऊ एयरपोर्ट में निजी हाथों में जाने पर 1400 करोड़ के नए टर्मिनल बनेंगे एटर्मिनल नंबर 3 का निर्माण होना है वही 8 एप्रन बनेंगे एफायर फाइटिंग सिस्टम को भी बढ़ाया जाएगा अपग्रेड किया जाएगा
यात्रियों को सुविधाएं और अच्छे मिल सके। अब देखना होगा कि निजीकरण का यह प्रयोग लखनऊ के लिए और लखनऊ के वासियों के लिए कितना अच्छा होगा इसके लिए समय का इंतजार भी करना होगा।