
डीह रायबरेली : थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव ने मंगलवार को सुन्दरगंज चौराहे का भ्रमण किया। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जन-जन से कोरोनावायरस की जागरूकता को सामने रखते हुए सुरक्षित शारीरिक दूरी और माक्स लगाने के लिए जागरूक किया।
इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आपराधिक घटनाएं घटित ना हो उसके लिए ग्रामीण जनों को अपना मोबाइल नंबर वितरित कर किसी प्रकार की घटना की जानकारी देने के लिए अपील किया। जिससे क्षेत्र में होने वाली घटना से आम नागरिकों को बचाया जा सके। इसी के तहत जिला पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा मंशानुरूप चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में अपराध का ग्राफ कम करने के प्रयास करने हेतु ग्रामीण क्षेत्र की आम जनता से सरल सहज व्यवहार कर क्षेत्रों में प्रत्येक सप्ताह में एक बार थाना प्रभारी भ्रमण जरूर करें। ग्रामीण जनों से रूबरू होकर संवाद स्थापित करें। जिससे आम जनता पुलिस की सहयोगी बनी रहे और अपराधिक घटनाओं की जानकारी दे सकें।भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी के साथ समस्त बल तैनात रहा।