diwali horizontal

अशोक ने किया सीसी रोड का शिलान्यास

0 345

 

बाराबंकी :  हैदरगढ़ ब्लाक के गेरावा डामरीकृत सड़क से पुरेबरजोर गांव तक एक सौ बीस मीटर लम्बी सीसी सड़क का मंगलवार शाम को जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने फीता काटकर शिलान्यास किया है। इस सीसी मार्ग के बन जाने से छिटना पुर, बिलासपुर, बिशम्भर का पुरवा के ग्रामों के डेढ़ हजार लोगों का रास्ता सुगम हो जाएगा। साथ ही में पहले के तंग सकरे रास्ते से निजात मिल जाएगी। इस शिलान्यास कार्यक्रम के पहले ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है और लोगों को मिठाइयां भी बाटी है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पूरे बरजोर, छिटनापुर, बिशम्भर का पुरवा, के ग्रामों के निवासियों को गांव तक जाने के लिए कच्चे व सकरे रास्ते से होकर गांव तक जाना पड़ता था जिससे आवागमन में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था अब एक सौ बीस मीटर लम्बी सीसी सड़क एक हप्ते में बन जाने से लोगों का रास्ता सुगम हो जाएगा

इस मौके पर सपा नेता राजू सिंह, जिला पंचायत सदस्य गिरजा रावत, जिला पंचायत सदस्य धीरज यादव, अय्यूब कुरैशी, महेंद्र सिंह, मोहम्मद वसीम, विपिन सिंह, आशीष सिंह, सोनू सिंह, संजय सिंह, अतुल सिंह चैहान, युवराज सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.