diwali horizontal

सड़क दुघर्टना में दो की मौत, तीन घायल

0 157

 

मसौली बाराबंकी :  सफदरगंज थाना क्षेत्र के लक्षबर बजहा गांव के निकट हॉइवे पर बुधवार की देर रात्रि हुई दुर्घटना में दो युवको की मौत हो गयी तथा एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये जिन्हें हॉइवे की एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त तीन वाहनों को कब्जे में लेते शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वुधवार की देर रात्रि लखनऊ-अयोध्या हॉइवे पर लक्षबर बजहा गांव के निकट स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कानपूर से गोरखपुर जा रही स्कर्पियो नम्बर यूपी 53 डीएल 7069 को बचाने के चक्कर में पीछे आ रहा ट्रेलर नम्बर आर जे 28 जीए 2972 अनियन्त्रित होकर पलट गया

जिसकी चपेट में एक बैगनार गाड़ी नम्बर डीएल 5 सी 4912 आ गयी। इसी दौरान एक अज्ञात पिकप ने स्कर्पियो को टक्कर मार दी जो डिवाइडर पर चढ़ कर क्षतिग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में सुरेश कुमार गुप्ता पुत्र श्रीकेशन गुप्ता विजयनगर जिला कानपूर नगर एव मनीष कुमार गुप्ता पुत्र गिरधारी लाल गुप्ता बांसगांव गोरखपुर की ट्रेलर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गयी। तथा ट्रेलर मालिक अजय सिंह पुत्र सुखलाल सिंह निवासी बारा राजस्थान व राम कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी बबेयावाल हरियाणा के आलावा स्कर्पियो में सवार महिला कलावती पत्नी श्रीकेशन घायल हो गयी जिन्हें हॉइवे की एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह सहयोगी पुलिसकर्मियों के सहयोग से कड़ी मसक्कत के बाद ट्रेलर के नीचे से शवो को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा तीनो वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.