diwali horizontal

घटतौली का भी शिकार हो रहे हैं ग्रामीण,कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत के बावजूद नहीं होती है कारवाई

0 237

औरास,उन्नाव : ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि राशन की दुकान पर पुराने ढर्रे के हिसाब से ही कांटा बाट का इस्तेमाल करके राशन का वितरण काफी लंबे अरसे से किया जा रहा है जिसमें कई प्रकार की खामियां पाई जा रही हैं जिसमें जो राशन का वितरण होता है उसमें घटतौली का भी शिकार लोग हो रहे हैं और प्रत्येक यूनिट के हिसाब से राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों को इस प्रकरण को उठाया भी लेकिन उनकी आवाज को दबाने का काम किया गया जिससे ग्रामीण आज भी मायूस होकर उसी रास्ते पर चलने को मजबूर है प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड औरास की ग्राम पंचायत बिसवल व लोधई के पंचम खेड़ा में संचालित राशन की दुकान जिसमें सरकार भले ही राशन की दुकान की व्यवस्था को सुधारने के लिए कई अहम प्रयास किए गए लेकिन उन प्रयासों को राशन की दुकान में संचालित कराने में पूर्णता सप्लाई इंस्पेक्टर भी विफल साबित हुए हैं जिसमें अधिकांश दो ग्राम पंचायतों में इलेक्ट्रॉनिक कांटा की जगह पुराने ढर्रे के हिसाब से कांटा बाट से राशन को मापा जा रहा है जिससे उन कांटा बाट में उपभोक्ता घटतौली का शिकार महसूस कर रहे हैं । और प्रत्येक यूनिट के हिसाब से ग्रामीणों को राशन भी नहीं मिल पा रहा है

जिसमें कई लोगों से इस संबंध में पूछा गया तो उन लोगों ने बताया कि यह समस्या पूरे ग्राम पंचायत में बनी हुई है और जो राशन मिलता है वह भी कम कोटेदार के द्वारा दिया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया यह कोटेदार काफी समय से गांव में दबदबा बनाए हुए हैं और इनकी दुकान आपस में सांठगांठ से संचालित हो रही है और इनका पैसा भी ऊपर तक पहुंचा दिया जाता है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों से की लेकिन उनके हाथ वही रटा रटाया जवाब मिल जाता है । और कार्रवाई के नाम पर सभी उच्च अधिकारी अपना हाथ खींच लेते हैं । जिससे ग्रामीणों को मायूसी के सिवा कुछ नहीं मिल पाता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.