
रायबरेली-एम.एल.सी. दिनेश प्रताप सिंह ने राही वि.ख. की 02 न्याय पंचायतों में किया करोड़ों की लागत के विकास कार्य का लोकार्पण व शिलान्यास
रायबरेली : एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने आज राही विकास खण्ड की दो न्याय पंचायतों में जिला पंचायत व विधायक निधि द्वारा निर्मित/निर्माणाधीन सीसी रोड, पेयजल हेतु पानी की टंकी, इण्टरलाकिंग मार्ग आदि के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के क्रम में ग्राम सभा भदोखर में 16 लाख रू0 की लागत से एक सोलर संयंत्रयुक्त पानी की टंकी, 10 लाख रू0 की लागत से इण्टरलाकिंग कार्य, पितम्बरपुर में 45 लाख की लागत से हाटमिक्स प्लान्ट द्वारा सड़क मरम्मत कार्य, सेमरा में 10 लाख रू0 की लागत से इण्टरलाकिंग कार्य, भैंदपुर में सी0सी0 रोड व कम्बल वितरण, धरकारों के अड्डा से कुटी तक 31 लाख की लागत से सड़क मरम्मत कार्य, परौरा में 16 लाख लागत की सोलर संयंत्रयुक्त पानी की टंकी, सरायं मोहम्मद शरीफ में 10 लाख लागत की सीसी रोड, भॉव बाजार से पूरे फजा होते हुए मतौली की ओर 30 लाख की लागत की सड़क मरम्मत, कुचरिया में सड़क मरम्मत व बेलाखारा में 10 लाख की लागत से सीसी रोड आदि का लोकार्पण व शिलान्यास के लिये पहुॅचे तो उपस्थित लोगों ने एक बार फिर अपार स्नेह व हर्षोल्लास के साथ एमएलसी सिंह का स्वागत किया, सिंह ने अपने उद्बोधन में सबका आभार व्यक्त किया व लोगां के बीच उपस्थित होकर उन्हीं के बीच से बुजुर्गो, छोटी बच्चियों द्वारा कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास कराया और आगे भी ऐसे ही सम्पूर्ण रायबरेली जनपद में विकास कार्य कराये जाने का भरोसा दिया
इस अवसर पर हरिष्चन्द्र सिंह, चन्द्रसेन तिवारी, सज्जन सिंह, शिवषंकर सिंह, संजय मौर्य, रामषंकर यादव, अमरेष मौर्य, जितेन्द्र सिंह, धर्मराज सिंह, अमित शुक्ला, सुनील शुक्ला, हसीब खॉ प्रधान प्रतिनिधि, शिवशंकर अग्रहरि, विजय प्रताप सिंह, चन्द्रेष सिंह परिहार, पारसनाथ साहू, शत्रोहन बाजपेई, अभिषेक शुक्ला, शैलेन्द्र सिंह समेत क्षेत्र के अधिकांश
प्रधान व बीडीसी उपस्थित रहे।