diwali horizontal

चाइल्ड लाइन के मनीष सिंह ने किया जागरुक

0 198

 

प्रधानाध्यापिका अफशां अंजुम ने चाइल्ड लाइन के कार्यों को सराहा

बाराबंकी :  शुक्रवार को विकास खण्ड बंकी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर में चाइल्ड लाइन 1098 ने जागरुकता कार्यक्रम किया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन काउंसलर अमृता शर्मा ने चाइल्ड लाइन की जारी सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा मुसीबत में फंसे बच्चों की मद्द के लिये चाइल्ड लाइन 1098 से मद्द लेने के लिये जागरुक किया। चाइल्ड लाइन 1098 बच्चों के मुसीबत का साथी। तथा चुप्पी तोड़ो खुलकर बोला विषय पर भी जागरुक किया तथा कन्या सुमंगला योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर चाइल्ड लाइन सदस्य मनीष सिंह ने मौजूद लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि आपकों कही कोई बच्चा बालश्रम में लिप्त दिखे तो आप उस बच्चे के अच्छे भविष्य के लिये चाइल्ड लाइन को सूचना दे।

आपका चाइल्ड लाइन 1098 पर एक फोन उस बच्चे के जीवन में बदलाव ला सकता है। कफ प्लेट की जगह उस बच्चे के हाथों में पेन-पुस्तक-पेंसिल होगी। वह भी स्कूल पढ़ने लिखने जाने लगेगा तथा टोल फ्री नम्बर 101, 102, 108, 112, 1090, 1098 की जारी सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं सदस्य अनिल यादव ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 याद कराने के लिये ‘‘दस नौ आठ, बच्चों की है ठाठ‘‘ के नारे भी लगवाये तथा सामाजिक कार्यकर्ता अदीब किदवाई ने कहा कि लाॅक डाउन के दौरान चाइल्ड लाइन बहुत एक्टिव दिखी।

इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अफशां अंजुम ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए मुसीबत में फंसे बच्चों की मद्द के लिये टोल फ्री नम्बरों से मद्द लेने के प्रेरित किया। इस मौके पर शिक्षिका नीलम, इन्दु वर्मा, इरम इकबाल, अर्चना यादव, हीना खातून के अलावा ग्राम प्रधान गुड़िया सहित बच्चे, महिलाएं व ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.