diwali horizontal

होटल में चाय बनाते समय लगी आग, सारा सामान जलकर राख

0 193

खीरों रायबरेली :  थाना क्षेत्र के गाँव अतरहर में स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा के सामने स्थित एक होटल में चाय बनाते शनिवार की शाम समय गैस सिलेंडर से आग लग गई । ग्रामीणों ने लगभग एक घण्टे कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई । लेकिन तब तक होटल का सारा सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया । जानकारी के अनुसार अतरहर गाँव निवासी अवधेश गाँव की ही बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के सामने चाय की होटल संचालित कर अपना परिवार चलाता है । रोज की तरह शनिवार की शाम को भी वह होटल पर गैस चूल्हे पर चाय बना रहा था । अचानक गैस के रिसाव से ऊपर रखे छप्पर में आग लग गई । जब तक शोर सुनकर ग्रामीण पहुँचते व आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक सारा सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया । प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची थी ।लेकिन तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे । घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.