diwali horizontal

सड़क हादसे में महिला लेखपाल की मौत

0 216

मसौली बाराबंकी :  सफदरगंज थाना क्षेत्र के बघौरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप घायल स्कूटी सवार महिला लेखपाल की इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। महिला लेखपाल तहसील रामसनेहीघाट में तैनात थी। तहसील रामसनेहीघाट में तैनात महिला लेखपाल 38 वर्षीय सोनी पत्नी राजेन्द्र कुमार निवासी काशीराम योजना कालोनी लखनऊ शनिवार की सुबह अपनी स्कूटी से तहसील जा रही थी हॉइवे पर स्थित बघौरा के निकट एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे गम्भीर रूप से घायल लेखपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में महिला लेखपाल ने दम तोड़ दिया। जनपद उन्नाव के धानी खेड़ा की मूल निवासी महिला लेखपाल अपने पति राजेन्द्र कुमार के साथ काशीराम योजना कालोनी लखनऊ में रहती थी एक वर्ष तहसील रामसनेही घाट में नियुक्ति हुई थी इससे पूर्व जनपद सुल्तानपुर में तैनात थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.