diwali horizontal

स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव की रणनीति पर बैठक

0 229

बाराबंकी : समाजवादी पार्टी बाराबंकी की मासिक बैठक आज सपा कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से लखनऊ खंड शिक्षक व स्नातक निर्वाचन पर चर्चा हुई। सदस्य विधान परिषद चुनाव के संबंध में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी सम्बोधित करते हुए कहा कि पहली दिसंबर को होने वाले स्नातक चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से लग जाने की जरूरत है सभी वोटरों से सम्पर्क स्थापित कर के उन्हें सपा उम्मीदवार राम सिंह राणा के पक्ष में वोट देने की अपील करें।साथ ही साथ शिक्षक के लिए भी अपील करते रहे।

ब्लाक स्तर पर वोटर लिस्ट से मिलान करके टीम गठित करें, और उन्हें पोलिंग बूथ तक पहुंचाने की भी व्यवस्था होनी चाहिए। विधान परिषद सदस्य राजेश कुमार यादव ने कहा कि यह चुनाव आम चुनाव से बिल्कुल भिन्न होता है। यह बुद्धिजीवियों का चुनाव है। हमें प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों, कार्यों एवं आगामी योजनाओं को बताकर पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करना है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने की उन्होंने प्रत्येक विधानसभा, ब्लॉक, बूथ स्तर तथा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की टीम बनाई है। प्रत्येक टीम का कार्य विभाजन करते हुए जिम्मेदारी तय की है।

यह टीम प्रत्येक मतदाता तक जाकर मतदान की अपील करेंगी। जिला अध्यक्ष ने सख्त निर्देश दिया कि इस महत्वपूर्ण चुनाव में सभी पदाधिकारी पूरी तरह से जुट जाएं तथा किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक में पार्टी के सदर विधायक सुरेश यादव, पूर्व विधायक राम मगन रावत,पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी चैधरी उमाशंकर पटेल, रितेश सिंह, रामनाथ मौर्य, पंडित रामचंद्र मिश्र, अजय कुमार वर्मा, कामता यादव, संदीप सिंह, हिमांशु यादव, कुलदीप शुक्ला राजन, हुमायूं नईम खान, अलीम किदवई, प्रीतम सिंह वर्मा, शाफे जुबेरी,वीरेन्द्र प्रधान, सरोज मौर्य, अखिलेश वर्मा, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, अमित यादव, बसंत गौतम, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, करुणेश द्विवेदी, सज्जन लाल गुप्ता, ओम चंद्र यादव, तुषार यादव, कौशल किशोर धीमान, राजेंद्र वर्मा, बिन्नू जयसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.