
ऊंचाहार रायबरेली : अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। वहीं इस दौरान पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मचा रहा। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव रविवार को कोतवाली पहुंचे और सबसे पहले त्योहार रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, समेत अन्य चीजों का उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया। उसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से चलायी गयी पहल सीमाओं पर लगायी गयी बैरिकेडिंग का भी जायजा लिया।जिसमें कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत आने वाली सीमाओं पर बनाये गये पांच बैरिकेडिंग का उन्होंने निरीक्षण किया
वहीं उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए कोतवाली क्षेत्र की सीमाओं पर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की जायेगी ताकि आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों व अपराध करके भागने वाले लोगों को पकड़ा जा सके।तभी अपराध को नियंत्रण किया जा सकेगा
इस दौरान कोतवाल विनोद सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक एम पी सिंह, उपनिरीक्षक अजय यादव,उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी,उपनिरीक्षक बलरामकिशोर द्विवेदी, उपनिरीक्षक रामावतार श्रीवास, उपनिरीक्षक रामदास वर्मा समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।